खिलाड़ियों की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 24 जून। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर बेहतर कार्य कर रही है और खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं। बुधवार को यहां हरियाणा निवास में कई पैरा ओलंपियन और भीम अवार्डी खिलाड़ी डिप्टी सीएम से मिले। खिलाड़ियों ने ओलंपिक खिलाड़ियों को 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की सम्मान राशि दिलवाने के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

डिप्टी सीएम चौटाला ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मान राशि समयबद्धता के साथ देने के लिए सरकार द्वारा ओटोमोड सिस्टम का प्रावधान किया जाएगा। खिलाड़ियों ने उनकी तैयारी और सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता और इनाम राशि के संदर्भ में कुछ मांगे रखी जिन पर डिप्टी सीएम चौटाला ने उन्हें उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर खिलाड़ी मनु भाकर के पिता, अमित पंघाल के भाई, मनीष नरवाल, सिंहराज अधाना और दीपक सैनी आदि थे।












Click it and Unblock the Notifications