हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- उचाना में 160 करोड़ रूपए के सड़क विकास कार्य जारी

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्षों से पिछड़ा उचाना हलका वर्तमान में विकासशील क्षेत्रों में शुमार हुआ है और उचाना में हुए विकास की यह दास्तान गांवों एवं शहरों में बनी अच्छी सड़कें खुद बयान कर रही है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना के बाईपास को मंजूरी मिल गई है, इसके बनने से क्षेत्र व आसपास के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि करीब 160 करोड़ रुपए से हलके की सभी सड़कों को पक्का किया जा रहा है। इसके अंदर नई सड़कें और सड़कों को चौड़ा करने के कार्य आदि शामिल हैं।

haryana-dushyant-chautala-

वहीं ढाणियों के लिए 60 रास्ते मनरेगा व अन्य योजनाओं के अंतर्गत बनाए गए है। उन्होंने कहा कि उचाना बस अड्डे का नवीनीकरण कार्य भी जारी है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्रवासियों को हर मूलभूत सुविधा एवं सहूलियत प्रदान करवाई जाएगी और इसके लिए वे स्वयं निरंतर प्रयासरत है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक स्वर्गीय चौ देवीलाल के समुचित ग्रामीण विकास के सपने को साकार करना उनकी पहली मंशा है और वो इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक उचाना हलका के करीब 17 गांवों पेयजल के लिए तरसते रहे, उनकी इस समस्या का उन्होंने स्थाई समाधान करवाया है। इन 17 गांवों के लोगों को पीने के लिए अब जल्द ही भाखड़ा का नीला पानी उपलब्ध होगा, इस सम्बन्ध में परियोजना को सरकार द्वारा मंजूर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+