हरियाणा: बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहा है चहुमुखी विकास
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की संजय कॉलोनी में 30 लाख रुपए से बनाए जाने वाली तीन गलियों के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनहित कार्य होते रहने चाहिए । हमने 'सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' की सोच को क्रियान्वित करते हुए लगातार जन हित कार्य करवाए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के जमकर विकास कार्य हो रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संजय कॉलोनी और सेक्टर 23 में भरपूर स्वच्छ और मीठे पानी की सप्लाई देने के लिए कार्य प्रगति पर है और दीपावली से पहले पहले मीठा पानी की सप्लाई को यहां और भी बढ़ा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications