हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत बोले, पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग होना गंभीर मुद्दा

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव बोहका व खोरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश का चंहुमुंखी विकास कराने में लगी है।

haryana

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने दुष्यंत चौटाला से पुलिस हिरासत में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर गरमाई सियासत के बार में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था के लिए काफी गंभीर मुद्दा है कि पुलिस सुरक्षा के बीच फायरिंग हुई। जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश होता वह डीजीपी से जरूर बात करते, लेकिन ये दूसरी सरकार का मामला वह इस मामले में ज्यादा बता पाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने गांव बोहका व खोरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश का चंहुमुंखी विकास कराने में लगी है। उन्होंने कहा कि कुछ सालों के अंदर ही हमने लोगों के हितों को लेकर कई बड़े फैसले लिए है, जिनका आज प्रदेश की जनता का भरपूर लाभ मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+