नारी शक्ति वंदन विधेयक का डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत, कहा- ये एक अच्छा कदम

Haryana News: नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से आए महिला आरक्षण बिल का हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्वागत किया। साथ ही, डिप्टी सीएम ने इस बिल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम बताया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महिला आरक्षण बिल की पिछले काफी लंबे वक्त से मांग थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 19 सितंबर का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala

क्योंकि, कल के दिन वर्षों से जो लंबित था वो महिलाओं को अधिकार देने का बिल सदन में पेश हुआ। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा वे केंद्र सरकार द्वारा इस ओर संसद में बड़ा कदम उठाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से इस विषय पर लंबी चर्चा चल रही थी। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया था।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उम्मीद जताई कि महिलाओं के हित में इस बिल को बिना देरी जल्द अमल में लाना चाहिए। कहा कि ऐसी व्यवस्था लागू होने से संसद, विधानसभाओं में महिलाओं को अपनी बात रखने की ज्यादा जगह मिलेगी और देश-प्रदेश के बदलावों में उनकी हिस्सेदारी होगी।

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस द्वारा श्रेय लेने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बाद कांग्रेस की तीन बार पूरे कार्यकाल की सरकार रही थी, वे भी इस बिल को ला सकते थे लेकिन बड़े बदलाव लाने के लिए बड़ी इच्छा शक्ति की जरूरत होती है और यह इच्छा शक्ति आज एनडीए सरकार ने महिलाओं के सम्मान में दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+