राजस्थान की धरा चाहती है बदलाव, JJP निभाएगी अहम भूमिका: दुष्यंत चौटाला

राजस्थान में जननायक जनता पार्टी हर रोज मजबूत होती जा रही है। इसी कड़ी में एक और पूर्व विधायक ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। शनिवार को बीकानेर में लूणकरणसर से विधायक रहे मनीराम सियाग अपने हजारों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सियाग और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मनीराम सियाग जननायक चौ देवीलाल के पुराने साथी रहे हैं और इनके जेजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी देवीलाल के बहुत सारे पुराने साथी हमारे साथ जुड़े है। पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, कांग्रेस विधायक की धर्मपत्नी रीटा सिंह सहित कई राजनीतिक लोग जेजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की धरा बदलाव चाहती है और इसके लिए जेजेपी अहम भूमिका निभाएगी।

कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स, माइनिंग, क्राइम, पेपर लीक माफिया के माध्यम से प्रदेश को लूटने का काम किया और आज जनता इसका जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दिनों में राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, नागौर और बीकानेर क्षेत्र के दौरे पर रहे हैं और इस दौरान स्थानीय लोगों का खासा प्यार, स्नेह मिला।

हरियाणा के डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में जेजेपी का लक्ष्य है कि चाबी से विधानसभा का ताला खोलकर किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाए ताकि किसानों और युवाओं की उन्नति के लिए मजबूत कदम उठाया जा सके। कहा कि राजस्थान में जेजेपी के साथ नए-नए राजनीतिक लोगों के जुड़ने और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को हर दिन नई ताकत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जेजेपी राजस्थान के 18 जिलों पर फोकस करते हुए चुनाव तैयारी कर रही है और इन जिलों में जल्द प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी, जो कि चुनाव तैयारियों को देखेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में जेजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्थान के लोगों को 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर सीकर में होने वाली 'किसान विजय सम्मान दिवस' रैली का निमंत्रण दिया। बीकानेर पहुंचने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जेजेपी की राजस्थान इकाई डिप्टी सीएम को ऊंट पर बैठा कर सभा स्थल तक लेकर आई।

इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में शहीद स्मारक म्यूजियम सर्किल पर स्थापित शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनके शहादत दिवस पर नमन किया और शहीद कैप्टन याद में बने इंडोर कबड्डी मैट ग्राउंड का शुभारम्भ किया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने गांव पलाना में पहुंचकर शहीद हवलदार ओमप्रकाश सहारण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+