दुष्यंत चौटाला ने आज से शुरू किया मिशन राजस्थान, कहा- JJP लाना चाहती है बदलाव

राजस्थान में अगले महीने नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अपनी तैयारियों तेज कर दी है। इसी कड़ी में जेजेपी ने आज (13 अक्टूबर) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि नोहर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नोहर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर क्षेत्र में मेगा रोड शो करके जनसंपर्क किया। यह रोड शो जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की देखरेख में हुआ। दुष्यंत चौटाला की जन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Dushyant Chautala

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी राजस्थान में बदलाव लाना चाहती है क्योंकि आज सभी वर्ग राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार से बहुत परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य न करवाकर केवल प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस राज में यहां अपराध, पेपर लीक, बेरोजगारी, अवैध माइनिंग के मामले तेजी से बढ़े है। कहा कि गहलोत सरकार जात-पात के नाम पर जहर फैलाने वाले व्यक्ति को रातों-रात राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य बना देती है, ये सब जनता देखती है।

इन सब हालातों को देखते हुए राजस्थान की जनता यहां बदलाव चाहती है और जनता चुनाव में वोट की चोट के साथ कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कहा कि राजस्थान में बदलाव लाने के लिए जेजेपी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान के साथ उनका लगाव बेहद पुराना है।

कहा कि नोहर और दातारामगढ़ से विधायक रह चुके जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने सीकर रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को "चाबी का निशान होगा, मुख्यमंत्री किसान होगा" का संकल्प दिया था। हम सब मिलकर मजबूती के साथ इस संकल्प को पूरा करने के लिए जुटे हुए है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी राजस्थान में 25 से 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है और मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। कहा कि नवरात्रि में जेजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जेजेपी और दुष्यंत चौटाला को अभूतपूर्व स्नेह, समर्थन मिल रहा है और यह बदलाव का संकेत है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेजेपी देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौ देवीलाल की विचारधारा पर चलने वाले लोगों को एकजुट करके मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राजस्थान विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से खोलकर गरीब, किसान, कमेरे, युवा, महिला वर्ग के हित में बड़े बदलाव लेकर आएं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान में विकास करवाना जेजेपी का मकसद है। बता दें कि जेजेपी ने जन संकल्प यात्रा के रूप में इस मेगा रोड शो की फेफाना गांव से शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रोड शो में शामिल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+