मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा के बाद तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस का संगठन

खड़गे से चर्चा के बाद तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस का संगठन

चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने और आदमपुर में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर अभी हरियाणा कांग्रेस की ईकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां नहीं हो पाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने आदमपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान स्पष्ट कर दिया है कि पहले पार्टी नेताओं का उपचुनाव जीतने पर फोकस है। इसके बाद ही संगठन के विस्तार का काम शुरू होगा।कांग्रेस का जिला व ब्लाक स्तर पर पिछले साढे आठ साल से संगठन नहीं है। इस दौरान उदयभान तीसरे प्रदेश अध्यक्ष हैं। उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की थी कि प्रदेश में संगठन शीघ्र बना दिया जाएगा।

 Haryana Congress organization will be ready after discussion with Mallikarjun Kharge

उदयभान को अब अध्यक्ष बने छह माह हो गए हैं, मगर वह भी संगठन नहीं बना पाए। हालांकि इसके लिए उदयभान के पास गिनाने के लिए कई कारण हैं, जिनमें राज्यसभा चुनाव, फिर चुनाव को लेकर विवाद तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव भी शामिल हैं। उदयभान का दावा है कि इस साल के अंत तक संगठन विस्तार हो जाएगा।

कांग्रेस में हुड्डा गुट तो पंचायत सहित स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के ज्यादा हक में नहीं है, मगर अन्य नेता चाहते हैं कि संगठन विस्तार के लिए यह चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़ने चाहिए। फिलहाल संगठन नहीं होने के कारण कांग्रेस के सामने नगर निगम फरीदाबाद और गुरुग्राम के चुनाव सिंबल पर लड़ने में भी परेशानी आएगी।संगठन विस्तार में यह भी समस्या है कि फिलहाल हुड्डा गुट ने प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल का अघोषित बहिष्कार किया हुआ है। मौजूदा प्रभारी विवेक बंसल से हुड्डा गुट की पटरी नहीं बैठ रही है, इसलिए हुड्डा गुट चाहता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जब नया संगठन बनाएंगे तो नए प्रभारी के समय ही नई कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़़गे के चुने जाने से हरियाणा के सभी कांग्रेस गुट काफी खुश हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तथा जी-23 के सदस्य रहे कुलदीप शर्मा सहित हुड्डा गुट के सभी दिग्गज कांग्रेसी खड़गे के निर्वाचन को अपने हित में मान रहे हैं। इसी तरह हुड्डा खेमे से अलग पूर्व प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री किरण चौधरी भी खड़गे की जीत में अपनी हिस्सेदारी मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+