हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आज गुरुग्राम और नूंह का दौरा करेंगे
बता दें कि दिल्ली मुंबई के एक हिस्से दिल्ली-दौसा-लालसोत सेक्शन का पीएम मोदी आज उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 18000 करोड़ रुपए की सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली (एएनआई): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज गुरुग्राम के सोहना में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करने के लिए गुरुग्राम और नूंह का दौरा करेंगे। वह नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग की कई परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में वर्चुअली हिस्सा लेंगे।
इन परियोजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौसा से करेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली मुंबई के एक हिस्से दिल्ली-दौसा-लालसोत सेक्शन का पीएम मोदी आज उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 18000 करोड़ रुपए की सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएमओ की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार विकास का इंजन तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का बेहतर सड़क पर मुख्य ध्यान है। जिससे कि विकास को रफ्तार मिले, नए भारत को जोड़ा जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसमे से एक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे है, जिसका दिल्ली-दौसा-लालसोत सेक्शन तैयार हो गया है। पीएम मोदी इसे आज देश को सौंपेंगे।
दिल्ली-दौसा-लालसोत 245 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे हैं जोकि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, इसे 12150 करोड़ रुपए में तैयार किया या है। इस एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद दिल्ली से जयपुर का रास्ता सिर्फ 3.5 घंटे में तय हो सकेगा, जोकि पहले 5 घंटे में तय होता था। इसके एक्सप्रेसवे की मदद से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई रफ्तार । गौर करने वाली बात है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबाग एक्सप्रेसव है, इसकी लंबाई 1386 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे की मदद से सफर में लगने वाला समय तकरीबन आधा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications