बाढ़ प्रभावितों के बैंक खातों में सीएम खट्टर ने भेजे 5 करोड़ 90 लाख, 30 नवंबर तक खुला रहेगा क्षतिपूर्ति पोर्टल
Manohar Lal Khattar: बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगे आए। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के बैंक खातों में मुआवजे की 5 करोड़ 90 लाख 99 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की है। इतना ही नहीं, 40 मृतकों के परिजनों को कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया, शेष 7 मृतकों के सत्यापन का कार्य जारी है।
हरियाणा सरकार की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 11 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें सीएम खट्टर ने एक क्लिक से बाढ़ प्रभावितों के बैंक खातों में भेजे 5 करोड़ 90 लाख 99 हजार रुपए की राशि भेजी। सरकार की तरफ से बताया गया कि आपदा से हुए घर, पशुधन, कमर्शियल और घरेलू सामान के नुकसान के 8456 मामले सामने आए थे।

इन सभी मामलों का सत्यापन किया गया था, जिसके बाद उन्हें राशि दी गई। इसी प्रकार 40 मृतकों के परिजनों को कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया, शेष 7 मृतकों के सत्यापन का कार्य जारी है। सरकार की तरफ से बताया कि अब तक राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावितों को 7 करोड़ 50 लाख 99000 रुपए की राशि जारी की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,हरियाणा सरकार द्वारा बताया गया है कि फसल के नुकसान की भरपाई का भी जल्द ही निर्धारित मानदंडों के अनुसार भुगतान किया जाए। बता दें कि खट्टर सरकार ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के निर्देश दिए थे। जिससे कपास उगाने वाले किसान अपनी फसल को हुए नुकसान की जानकारी दर्ज करा सकें।
12 जिलों के 1,469 गांव हुए थे प्रभावित
बता दें कि प्रदेश के 12 जिलों (अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर) में 1,469 गांव बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ के कारण 47 लोगों की जान चली गई थी और इनमें से 40 मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया गया है। शेष 7 मृतकों के सत्यापन का कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications