पुरानी पेंशन मामले को लेकर हरियाणा CM ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनता को कर रही गुमराह
पुरानी पेंशन मामले को लेकर हरियाणा CM ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनता को कर रही गुमराह
पानीपत, 27 फरवरी 2022: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस एक दोगली पार्टी है। यह देश-प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए कोई न कोई काम करती रहती है। राजस्थान में पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस बताए कि उसने पुरानी पेंशन खत्म क्यों की थी। अब खुद ही इसे राजस्थान में लागू करके दोगली नीति अपना रही है। मुख्यमंत्री कैथल में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के बाद प्रदेश की जनता ने जितने भी काम उन्हें सौंपे थे, वह सब कर दिए हैं। इससे लोग पूरे उत्साह में है और यह उत्साह उनके चेहरों पर दिखता है। आगे भी प्रदेश के विकास के लिए काम किए जाएंगे। जो भी जनता जिम्मेदारी लगाएगी, उसे पूरा किया जाएगा। पुलिस भत्ते के एक सवाल मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में कर्मचारियों के भत्ते ज्यादा है। चाहे वह पुलिस कर्मी हैं, आशा वर्कर हैं या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। सबसे ज्यादा वेतन और भत्ते, वृद्धावस्था पेंशन भत्ता 2500 रुपये देश के अन्य किसी भी राज्य में नहीं है।
यूक्रेन मसले पर विदेश मंत्रालय के संपर्क में
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सबसे पहली प्राथमिकता हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की है। इसके लिए वे लगातार केंद्रीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ में काल सेंटर बनाए गए हैं। बहुत सी काल आ रही हैं। यूक्रेन में अभी विमान नहीं उतर पा रहे हैं तो केंद्र सरकार ने दूसरे देशों के रास्ते बच्चों को एयरलिफ्ट कर भारत लाने की योजना बनाई है। यूक्रेन से विद्यार्थियों और भारतीय नागरिकों को साथ के देशों में लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications