दिल खोलकर करायें काम : मनोहर लाल

चुनावी मोड में आई प्रदेश भाजपा सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के साथ लंबा संवाद किया। उन्होंने सभी विधायकों की समस्याएं सुनी।

Haryana cm Manohar Lal khattar says all MLAs should work with open heart

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि-सभी विधायक दिल खोलकर काम करायें। चंडीगढ़ स्थित विधायक दल के कार्यालय में करीब ढाई घंटे तक विधायकों की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के साथ ही विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। सभी विधायकों को एक 5 पेज का फाॅरमेट दिया गया है, जिसमें उन्हें अगले एक सप्ताह के भीतर संभावित कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को देनी होगी। चुनावी मोड में आई प्रदेश भाजपा सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के साथ लंबा संवाद किया। उन्होंने सभी विधायकों की समस्याएं सुनी। कुछ विधायकों ने बिजली की चोरी रोकने के नाम पर अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न की शिकायतें रखीं तथा कुछ ने सड़कों के निर्माण की धीमी गति की शिकायत की। कुछ विधायकों ने कहा कि चिरायु योजना के कार्ड बहुत धीमी गति से बन रहे हैं।

पूरे प्रदेश में करीब एक करोड़ कार्ड बांटे जाने हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजना 18 से 20 दिसंबर तक दूसरे चरण में चिरायु कार्ड बांटने की थी, लेकिन वास्तव में यह धीमी गति से बन रहे हैं। इन कार्डों को बनवाने के लिए एक अन्य एजेंसी का सहयोग लिया जाएगा। भविष्य में विधायकों, मंत्रियों व सांसदों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि भी लोगों को उनके घर-द्वार क्षेत्र में चिरायु योजना के कार्ड वितरित करने जाएंगे। प्रदेश की जनता ने इस योजना को काफी सराहा है। विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं। अधिक से अधिक समय जनता के बीच रहें। राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। वह लोगों के ज्यादा से ज्यादा काम कराने के लिए आएं।

उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इससे योजनाबद्ध तरीके से निपटते हुए जवाब देना होगा। बैठक में 26 दिसंबर से आरंभ होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बजट की तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विधायकों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि बजट बनने में तीन माह का ही समय शेष रह गया है। कई विधायक ऐन वक्त पर अपने सुझाव और मांग पत्र सौंपते हैं, जो कि बजट में शामिल नहीं हो पाते। इसलिए वह समय से अपने प्रस्ताव और योजनाओं के बारे में डिमांड पत्र उपलब्ध करा दें।

5 शहरी निकायों के चुनाव को रहें तैयार

बैठक में 17 व 18 दिसंबर को गुरुग्राम में होने वाली भाजपा की मंथन बैठकों को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ विधायकों ने प्रॉपर्टी आइडी को ठीक करने में आ रही दिक्कतों को रखा, लेकिन उन्हें बताया गया कि लोगों ने आरंभ में सहयोग नहीं किया, जिस कारण अब उन्हें परेशानी आ रही है, लेकिन शहरी निकाय विभाग को हर किसी की समस्या का समाधान करने को कह दिया गया है। कुछ विधायकों ने शहरी निकाय चुनाव जल्दी-जल्दी आने पर अपनी चिंता जाहिर की। लेकिन इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार वार्डबंदी का काम समय से पूरा नहीं हो पाता। अब कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, मानेसर, गुरुग्राम व फरीदाबाद शहरी निकायों के चुनाव हैं, जिन्हें पार्टी विधायक, सांसद और मंत्री पूरी जिम्मेदारी के साथ लड़ें। कुछ विधायकों ने स्कूलों के अपग्रेडेशन की मांग रखी, जबकि कुछ ने स्कूलों में मूल सुविधाएं खासकर वर्दी व किताबों की समय से उपलब्धता की मांग रखी।

एमबीबीएस स्टूडेंट्स को जरूरत से ज्यादा रियायतें

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 दिसंबर को हिसार में उनकी रैली है। शीतकालीन सत्र के बाद रैलियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और अगले 6 माह तक हर जिले में रैलियां की जाएंगी। कुछ विधायकों ने एमबीबीएस स्टूडेंट्स के आंदोलन का जिक्र बैठक में किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जरूरत से अधिक रियायतें आंदोलनकारियों को देने का निर्णय लिया है। प्रदेश में डाक्टरों की कमी है। सभी स्टूडेंट्स से कहा गया है कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 5 साल की सेवाएं हरियाणा में दें। इसके बाद वह जहां भी जाना चाहें, जाएं और हरियाणा में उन्होंने नौकरी का जो 5 साल का समय बिताया होगा, वह भी उनकी सर्विस में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉन्ड पाॅलिसी पर पीछे हटने को तैयार नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+