जल संरक्षण योजनाओं की सीएम खट्टर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में चल रही जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की। सीएम खट्टर ने समीक्षा करते हुए आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालू परियोजनाओं का तय समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि ताकि किसानों को इन परियोजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। सीएम खट्टर आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बजट 2023-24 में घोषित विभिन्न परियोजनाओं, राज्य में जल संरक्षण के लिए जल निकायों और जन संवाद कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को अब तक चिह्नित किए गए 1000 एकड़ क्षेत्रफल वाले लगभग 100 जल निकायों पर जल्द से जल्द काम शुरू करने और मानसून 2024 की शुरुआत से पहले इसे पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बारिश के अतिरिक्त पानी के भंडारण हेतु पर्याप्त भंडारण क्षमता उत्पन्न की जा सके।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अरावली की तलहटी में छोटे तालाब बनाए जाएं, ताकि जल संरक्षण किया जा सके। जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण जो भी कार्य बता रहे हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। इस बैठक में सीएम के सलाहकार (सिंचाई) देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications