सीएम खट्टर आज फरीदाबाद और दिल्ली के दौरे पर, FMDA की मीटिंग में होंगे शामिल...करेंगे बड़े ऐलान
Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद के दौरे पर है। यहां सीएम खट्टर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की मीटिंग में शामिल होंगे। इतना ही नहीं, फरीदाबाद के लिए कई बड़े ऐलान भी करेंगे।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण बैठक आज 11 बजे लघु सचिवालय में होगी। यह चौथी बैठक है, जिसमें केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ कैबिनेट मंत्री मंत्री मूलचंद शर्मा, डॉ कमल गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में फरीदाबाद के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में सीएम दो दिन रहेंगे। गुरुवार की शाम को वह हरियाणा के लिए रवाना होंगे।
सीएम खट्टर ने इन प्रोजेक्टों को दे सकते हैं मंजूरी
फरीदाबाद DC विक्रम सिंह ने बताया कि सीएम खट्टर कई बड़े प्रोजेक्ट रेनीवेल, सीवर शोधन संयंत्र और सड़कों के निर्माण समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। कई प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
हरियाणा भवन में मीटिंगों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली दौरे के दौरान कई मीटिंगों में शामिल होंगे। मीटिंग हरियाणा भवन में आयोजित की जाएंगी। राज्य के कुछ ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनको केंद्र की तरफ से आर्थिक सहायता दी जानी है उसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मीटिंग में हरियाणा सीएमओ के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications