हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को किया जाएगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित, CM खट्टर ने दी बधाई

Haryana News: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें हरियाणा की गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। वहीं, कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।

तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयन होने पर हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खुद को एक नए स्तर पर पहुंचाया है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान बोलते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा लगातार खेलों में नंबर-1 बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना अद्वितीय योगदान देकर हरियाणा का नाम रोशन किया है और उन्हें इस पर गर्व है।

सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार खेलों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है और यह आगे भी जारी रहेगा। ताकि, हरियाणा के खिलाड़ी हर मैदान में शानदार प्रदर्शन करने रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष दो खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 26 खिलाड़ियों और अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+