सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया दावा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे हैं ये कदम

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2022। किसान आंदोलन के बाद से ही हरियाणा सरकार खेती किसानी से जुड़ी हुई समस्याओं को प्राथमिकता पर रख रही है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि वह किसानों की आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 Haryana CM Manohar Lal Khattar claimed, these steps are being taken to increase the income of farmers

हरियाणा सरकार की ओर से भिवानी में पशु मेले का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार ने कहा कि वह पशु पालन और मिछली पालन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा, "हम पशुओं की दवाई के लिए बजट को डबल करेंगे। सरकार हॉस्पिटल में ज्यादा दवाई मुहैया होंगी। इन कदमों से हम किसानों की आय बढ़ाना चाहते हैं।"

हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा देने का एलान भी किया गया है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "पिछले सीजन में जिन भी किसानों की फसल खराब हुई है उन्हें राहत देने के लिए सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में जल्द ही नए आदेश जारी किए जा सकते हैं।"

दिया जा रहा कपास का मुआवजा

हरियाणा सरकार की ओर से हाल ही में 2020 में हुए कपास के नुकसान के लिए भी किसानों को मुआवजा देने की शुरुआत की गई है। हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते से किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो गया है।

बता दें कि एक साल लंबे चले किसान आंदोलन में हरियाणा के लोगों ने भारी तादाद में हिस्सा लिया था। हरियाणा के किसानों की ओर से लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को भी उठाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+