हरियाणा: सीएम मनोहर लाल का ऐलान, गीता स्थली ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा अनुभव केंद्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट विश्व दर्शनीय होगा और दूर-दराज से विश्व के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

haryana-cm-manohar-lal

यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल की है।

इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 205 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट में से 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस गीता स्थली ज्योतिसर में भारत सरकार की तरफ से जारी बजट में से 29 करोड़ रुपये का बजट भवन निर्माण कार्य में खर्च किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र में बनने वाले ए ब्लॉक के भवन में महाभारत के चरित्रों को दर्शाने, टिकट काउंटर, ऑडियो गाईड, बी ब्लॉक के भवन में महाभारत के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालती हुई झांकियों जैसे द्रौपदी चीरहरण, लाक्ष्य गृह आदि शामिल है, ब्लॉक सी के भवन में महाभारत के प्रथम दिन प्रसंग पर आधारित झांकियों सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है। इस प्रोजेक्ट में थ्री डी मैपिंग, होलोग्राफी सहित विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक असीम गोयल, विधायक रामकरण, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, चाणक्य सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले डा. चंद्र प्रकाश दिवेदी, पूर्व विधायक डा.पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, पूर्व मानद सचिव मदन मोहन छाबडा आदि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+