हरियाणा: CM खट्टर ने नशा मुक्त अभियान के पोस्टर का लोकार्पण
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पोस्टर (लोगो) का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्टेट टास्क फोर्स के गठन के संबंध में कहा कि जल्द ही स्टेट टास्क फोर्स का राज्य स्तर और जिला स्तर पर गठन किया जाएगा। इसमें साधु-संतों, सामाजिक संस्थाओं, पुलिस, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ-साथ नशे के खात्मे में कार्य करने के इच्छुक लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

विश्व शिक्षा निकेतन की अध्यक्ष डॉक्टर साध्वी अमृता दीदी, सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनेंद्र वशिष्ठ, करुणा वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष मनीषा चौधरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने हेतु सामाजिक जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक (मंच) प्रतियोगिता (विद्यालय और महाविद्यालय) का आयोजन प्रदेशभर में करवाया जायेगा। प्रतियोगिता का समापन विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications