हरियाणा: नारनौल की तनिष्का को सीएम खट्टर ने किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नारनौल की बेटी तनिष्का को संगीत क्षेत्र में सम्मानित किया है। शनिवार शाम तीज उत्सव पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा पानीपत में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

तीज उत्सव कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से विभिन्न कला क्षेत्रों में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री खट्टर ने सम्मानित किया।

haryana cm

नारनौल शहर में संगीत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शास्त्रीय संगीत में अपनी पहचान बना चुकी तनिष्का सैनी को भी इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संगीत के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। तनिष्का माता मरियम जन सेवा विद्यालय नसीबपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। अपनी शास्त्रीय संगीत की बेहतर प्रस्तुति एवं हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया।

14 वर्ष की आयु में सम्मानित होने वाली पहली गायिका
तनिष्का मात्र 14 वर्ष की आयु में हरियाणा में शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाली पहली गायिका हैं। तनिष्का सैनी विधिवत रूप से पद्म भूषण उस्ताद राशिद खान से उनकी अकेडमी टीएफएन द फिफ्थ नोट ग्लोबल एक्सिलेंस कोलकाता की पांच स्तर की छात्रा हैं।

गुरु व माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय ​​​​​​​
वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरु माता-पिता एवं उनकी शास्त्रीय संगीत की यात्रा में उनका बेहतर सहयोग करने वाले पंडित देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार एवं प्रभाकर कुमार पांडे, प्रबुद्ध तबला विद बनारस घराना और प्रोफेसर लोकेश शर्मा, गायन विभाग महिला कॉलेज गुरुग्राम को देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+