हरियाणा: CM खट्टर का ऐलान, पलवल को मिलेगी शताब्दी रेल कनेक्टिविटी
सीएम खट्टर ने आज अपने जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पलवल के गांव औरंगाबाद के लिए अनेक घोषणाएं करते हुए गांव औरंगाबाद में दो बारात घरों के लिए 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से पलवल की चंडीगढ़ से सीधे कनेक्टिविटी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा एचओआरसी का शिलान्यास किया जा चुका है और इस परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इस परियोजना के तहत केएमपी के साथ-साथ रेल लाइन बनने से पलवल जिला को भी शताब्दी रेलगाड़ी की सुविधा मिल सकेगी।
इसके अलावा, उन्होंने आज अपने जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पलवल के गांव औरंगाबाद के लिए अनेक घोषणाएं करते हुए गांव औरंगाबाद में दो बारात घरों के लिए 50 लाख रुपए की राशि मंजूर की। उन्होंने कहा कि गांव में विभिन्न सड़कों के लिए 25 लाख रुपए की राशि के अंतर्गत औरंगाबाद से मानपुर, औरंगाबाद से दीगोद की सड़कें बनाई जाएंगी। औरंगाबाद से टिकरी, गोपालगढ़ और बनवाडी की सड़कों का काम भी अप्रैल माह के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव में ई- लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी तथा जिला परिषद के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांवों के सरपंचों से कहा कि वह अपने- अपने गांव में पार्क कम व्यामशाला बनाने के लिए प्रस्ताव भेजें ताकि उनके गांव में पार्क कम व्यामशाला बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों के खातों में जो राशि पड़ी है, उन राशि से सीवरेज व्यवस्था ठीक की जाएगी, इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 में सीएम विंडो शुरू की। सीएम विंडो के माध्यम से लगभग 13 लाख शिकायतें आई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में शिक्षकों के तबादलों के नाम पर भ्रष्टाचार के खेल होते थे। हमारी सरकार ने इस प्रथा को खत्म करके ऑनलाइन ट्रांसफर नीति बनाई। अब आसानी से घर बैठे ट्रांसफर हो जाता है। सरकार ने ऐसी व्यवस्था है कि छोटे बच्चों वाली महिला शिक्षिका को घर के पास नौकरी मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गांवों में लोगों को उनको मालिकाना हक देने के लिए गांवों को लाल डोरा मुक्त किया और स्वामित्व योजना के तहत उन्हें मालिक बनाया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद गांव में 4263 आयुष्मान कार्ड बने हैं और गांव में 5 लोगों ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications