हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- किसान ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में कहीं भी बेच सकते हैं फसल
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- किसान ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में कहीं भी बेच सकते हैं फसल
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि आज का दौर युग परिवर्तन का दौर है। ऐसे में बहुत सी सेवाएं ऑनलाइन हो रही हैं। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार भी उसी का हिस्सा है। अब किसान अपनी फसल इसके माध्यम से केरल से असम तक के व्यापारी को बेच सकते हैं। जहां उसे फसल के अच्छे भाव मिलेंगे।

वहीं जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला की शिकायत का निपटान करते हुए उन्होंने कहा कि वसीयत को तो बदला नहीं जा सकता है, लेकिन महिला को 27 एकड़ जमीन में से एक चौथाई हिस्से की आमदनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। इससे पहले रोहतक व करनाल में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। सिरसा में यह तीसरा कार्यक्रम था। जनता की शिकायतों को सुनने के लिए उपायुक्तों को भी प्रतिदिन 11 बजे से 1 बजे तक जन शिकायतों को सुनने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बरसाती मौसम के बाद छह विभाग सड़कों की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं, जिसमें लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व हरियाणा राज्य औद्योगिक व ढांचागत विकास निगम शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 650 किलोमीटर सड़कों का सुधार किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा 25-25 करोड़ रुपये सड़कों की मरम्मत के लिए दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications