हरियाणाः गठबंधन को लेकर बोले BJP-JJP नेता, कहा- अंत्योदय तक जाना है साथ
चंडीगढ़,18 दिसंबरः गुरुग्राम में आज जी मीडिया की टीम सरकार से संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के द्वारा सरकार का हरियाणा को लेकर क्या विजन है, इसको लेकर बातचीत की।

कार्यक्रम के दौरान जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि पहली बार हमने पहली बार भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाई है। इससे पहले ताऊ देवीलाल ने भी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा से हमारा पुराना संबंध है। तंवर ने कहा कि चाहे वाजपेयी की सरकार हो या मोदी की हमारा भाजपा से पहले से संबंध रहा है। वहीं चुनाव को लेकर कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अब तक मिलकर चले हैं आगे भी मिलकर चलेंगे।
वहीं गठबंधन के सवाल को लेकर भाजपा नेता अर्जुन शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि साथ मिलकर अंत्योदय तक जाना है और राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सुविधा पहुंचानी है।
इस दौरान जेजेपी नेता आशुतोष गर्ग ने कहा कि गठबंधन से हमारी पार्टी का NCR में लगे क्षेत्रों में बहुत फायदा हुआ है। वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को लेकर कहा कि लोग उनको सुनना पसंद करते हैं। वहीं भाजपा नेता ने दुष्यंत चौटाला को लेकर कहा कि वो बहुत सेंसिबल इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications