2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बनाएंगे नई पार्टी:दिग्विजय चौटाला
2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बनाएंगे नई पार्टी:दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़। हरियाणा की सियासत में बड़ा उलटफेर हो सकता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी छोड़ सकते हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला ने ये संकेत दिए हैं। मंगलवार को रोहतक में जेजेपी दिग्विजय चौटाला को हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, जिके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस सरकार पर अफसरशाही हावी हो रही है। चौटाला ने कहा कि अगर कोई अच्छा शासक रहे थे तो वो चौधरी ओपी चौटाला थे। उनकी सरकार में अफसरों पर कंट्रोल था, लेकिन इस सरकार पर अधिकारी हावी हैं। सरकार का अधिकारियों पर कंट्रोल होना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं 2024 तक कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना लेंगे। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को चुने हुए इतने दिन हो गए हैं, लेकिन आज तक संगठन का गठन नहीं कर पाए हैं। इतना ही नहीं दिग्विजय चौटाला ने अपने दादा ओम प्रकाश चौटाला की सरकार की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक के मुख्यमंत्रियों में कोई सबसे अच्छा कोई शासक रहा है तो वह ओमप्रकाश चौटाला हैं। इनकी अपनी सरकार में अफसरों पर पकड़ थी। उन्होंने ही सबसे पहले अफसरों को गांव में ले जाने का काम किया। वहीं जब ओपी चौटाला की सरकार गई तो सरकारी खजाने में सर पल्स बजट था। हरियाणा में किसी के ऊपर कोई कर्ज नहीं था. मगर आज वह कर्ज बहुत बढ़ गया है. इस बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए कि कर्ज कैसे कम किया जाए।
भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि किसी भी पार्टी में एक नेता होता है।बीजेपी में मोदी, हमारी पार्टी में भी एक नेता है, मगर कांग्रेस में कोई नेता नहीं है।भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2024 तक कांग्रेस ही छोड़ देंगे और अलग पार्टी बना लेंगे।कांग्रेस पार्टी में कोई नेतृत्व नहीं है. वहीं अब तक नए प्रदेश अध्यक्ष बने कितने दिन हो गए है, मगर अब तक पार्टी का संगठन का ही गठन नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications