हरियाणा: बलवान सुहाग बोले, सुरजेवाला के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी जेजपी

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के इस बयान पर जननायक जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने भी कड़ी आपत्ति जाहिर की है और बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।

रोहतक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग ने कहा कि जेजेपी सुरजेवाला के बयान के खिलाफ कानूनी एक्शन लेगी।

haryana-balwan-suhag

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा रणदीप सुरजेवाला पर मानहानि और क्रिमिनल केस किया जाएगा। इतना ही जेजेपी सभी जिलों में सुरजेवाला के खिलाफ केस दर्ज करवाएगी।

बलवान सुहाग ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मतदाताओं के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया है, जो कि उनकी ओछी मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग होती है लेकिन सुरजेवाला को मतदाताओं पर कुछ बोलने से पहले सोचना चाहिए था।

बलवान सुहाग ने कहा कि गलत बयान देकर सुरजेवाला बच नहीं सकते, जेजेपी उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुरजेवाला शायद भूल गए है कि राहुल गांधी को भी ऐसे बयान देने के चलते कोर्ट से सजा सुनाई गई थी तो सुरजेवाला कैसे बच सकते है ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+