हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर हरियाणा के कृषि मंत्री बोलेः विपक्ष चुनावों को लेकर विदेशी ताकतों से मिलकर भ्रम फैला रहा

वहीं हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावों को लेकर विदेशी ताकतों से मिलकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष ने पहले भी राफेल व सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा किया था।

haryana

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अदाणी की कंपनियों व बाबा रामदेव के विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर विदेशी ताकतों से मिले होने के आरोप लगाए हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार सुबह अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने बाबा रामदेव के एक धर्म विशेष को लेकर दिए विवादित बयान पर कहा कि बाबा रामदेव भाजपा के न नेता हैं, न कार्यकर्ता। उनका अपना काम है और सबको बोलने का हक है।

वहीं हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावों को लेकर विदेशी ताकतों से मिलकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष ने पहले भी राफेल व सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ भी हुई है तो अमेरिका की कंपनी को क्या तकलीफ है। इसकी जांच के लिए हमारे देश में कानून है और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को सिरे से नकारते हुए कहा कि मैं लोहारू से विधायक बनकर ही खुश हूं। उन्होंने किरण चौधरी के बीजेपी में आने या लाने को लेकर कहा कि भाजपा में व्यक्ति विशेष का कोई महत्व नहीं है। इस बार तोशाम में जीतेगा वही जो कमल का निशान लेकर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+