मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोलेः 1.80 लाख परिवार BPL कैटेगरी में आएंगे
पंचकूला में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है।

चंडीगढ़, 25 दिसंबरः पंचकूला में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। कल का दिन देश में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को क्रिसमस की भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि 1 लाख 80 हजार तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को BPL परिवार के अंतर्गत लाया जा रहा है, लगभग 29 लाख के करीब ये कार्ड खुद ही बन जाएंगे। चिरायु योजना के तहत 29 लाख परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस के अन्तर्गत कवर किया गया।
मार्कशीट के साथ मिलेगा पासपोर्ट
सीएम ने कहा कि अब हरियाणा के लोगों को डिजीटल हस्ताक्षर वाली फर्द मिला करेगी। अच्छी बात यह है कि घर बैठे ही लोगों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। अब यदि कालेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थी मार्कशीट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करता है तो पासपोर्ट उसके साथ ही मिलेगा।
निर्माण कार्य में कमी की कर सकेंगे शिकायत
राज्य में होने वाले विकास कार्य और निर्माण कार्य ठीक ढंग से हों इसके लिए सरकार HSVP का नागरिक सुविधा केंद्र शुरू कर रही है। इसके साथ ही ई टेंडर के लिए पोर्टल भी बनाया जा रहा है, जिस पर लोग होने वाले निर्माण कार्यों में कमी की शिकायत कर सकेंगे। सरकार उन पर अमल कर उसे ठीक कराएगी।
177 कॉलोनियां होंगी रेगुलर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी हुए सर्वे के दौरान लगभग 800 अनियमित कॉलोनियां मिली हैं। सरकार ने इन काॅलाेनियों को विकसित करने का संकल्प लिया है। साथ ही इनमें से चिह्नित की गई 177 काॅलाेनियों को रेगुलर होने की घोषणा भी सीएम ने की।












Click it and Unblock the Notifications