स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव का दावा- तेलंगाना चुनाव में BRS की होगी जीत, KCR को मिलेगा तीसरा कार्यकाल
Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजनीतिक दलों के बीच जमकर मुकाबला शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन तेलंगाना की सत्तारुढ़ पार्टी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने दावा किया है कि तेलंगाना के लोगों ने पहले ही मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद घोषित कर दी है, जिससे ये साफ हो चुका है कि चंद्रशेखर राव तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर राज्य की कमान संभालेंगें।

कांग्रेस बैठक पर राव ने बोली ये बात
इसके साथ ही मंत्री राव ने कांग्रेस पार्टी द्वारा हैदराबाद में की जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक को लेकर कहा कि पक्का है कि इस विरोधी पार्टी कांग्रेस इस बैठक के दौरान झूठ फैलाने का सहारा लेगी।
कांग्रेस की झूठी घोषणाओं पर जनता नहीं करेगी विश्वास
मंत्री हरीश राव ने दावा किया कि जनता कांग्रेस पार्टी की झूठी घोषणाओं पर विश्वास नहीं करेगी, उन्होंने सवाल उठाया कि 60 वर्षों तक राज्य पर शासन करने वाली कांग्रेस ने राज्य का विकास क्यों नहीं किया। राव ने सीएम के नेतृत्व में तेलंगाना की प्रगति की सराहना की और कहा कि राज्य देश के लिए एक आदर्श बन गया है।
मछुआरों के कल्याण के लिए टीआरएस सरकार ने करोड़ों रुपये आवंटित किए
मंत्री हरीश राव ने सिद्दीपेट कृषि बाजार यार्ड में सिद्दीपेट और डोबक निर्वाचन क्षेत्रों के 7,200 मछुआरों को पहचान पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर राव एकमात्र नेता थे जिन्होंने मछुआरों के कल्याण के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए, जो किसी अन्य राज्य में एक अनूठी पहल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications