'तेलंगाना के किसानों का भरोसा हैं सीएम केसीआर', बोले प्रदेश के मंत्री हरीश राव
तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना (केएलआईएस) के फायदे गिनाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की तारीफ की है।
हरीश राव ने कहा कि सिद्दीपेट जिले के लोगों को भरोसा ही नहीं था कि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना उन्हें उस बुरे वक्त में बचाएगी, जब दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहले महीने के दौरान जिले में उनकी जरूरत के मुताबिक बारिश ही नहीं होगी।

बुधवार को कोमुरावेल्ली श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में एक आधुनिक परिसर की नींव रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए, हरीश राव ने कहा कि आज प्रदेश के सिंचाई टैंक पानी से भरे हुए हैं, क्योंकि क्षेत्र को देवदुला लिफ्ट सिंचाई परियोजना से पानी मिल रहा है।
हरीश राव ने कहा कि लोगों को रायथु बंधु के साथ-साथ चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति भी मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि सिद्दीपेट के किसानों को इस साल पर्याप्त बारिश नहीं होने पर भी दो फसलें मिलने का भरोसा था, इसकी वजह ये है कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मल्लिकार्जुन स्वामी के आशीर्वाद से उनकी चिंता दूर करने का वादा किया था।












Click it and Unblock the Notifications