गुना में जल्द बनेगा रिंग रोड, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से की घोषणा

गुना में जल्द बनेगा रिंग रोड, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से की घोषणा

गुना, 16 सितंबर: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रिंग रोड बनाने की मांग को पूरा करने की घोषणा कर दी। उन्होंने मंच से कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें बताया कि ये गुना शहर की बहुत पुरानी मांग है और इससे आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में बहुत जल्द इस सड़क को बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।

Guna Ring Road Union Road and Transport Minister Nitin Gadkari

मंच पर लोकल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास महेंद्र सिंह सिसोदिया भी थे। जिन्होंने मंच पर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का ध्यानाकर्षण इस योजना की ओर करवाया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए गडकरी को सारी बात बताई। इसके साथ ही वहां मंच से बमोरी के म्याना के लिए 30 बेड के एक अस्पताल को बनाने की स्वीकृति मिलने की भी घोषणा की गई। इस पर कुल 9.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

म्याना के अस्पताल में 6 भवन बनेंगे
बमोरी के म्याना में बनने वाले 30 बेड के अस्पताल में 6 भवन बनेंगे। इस पर कुल 9.50 करेाड़ रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही यहां डॉक्टरों के रहने के लिए क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।

अशोकनगर का ट्रैफिक होगा डायवर्ड
रिंग रोड बनने से गुना शहर को सबसे बड़ा फायदा ये होने वाला है कि ग्वालियर की ओर से आने वाले भारी वाहन बायपास बनने के कारण इंदौर के लिए बाहर से निकल जाते हैं। लेकिन अशोकनगर जाने वाले वाहन शहर के भीतर ही प्रवेश करते हैं इस वजह से शहर में हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। किंतु अब इस घोषणा के साथ मंजूरी मिलने से अब इस सड़क को बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+