ग्रीन हाईवे बनाएगी हरियाणा सरकार, 87 करोड़ की लागत से बनने वाली 16 परियोजनाओं का शिलान्यास

ग्रीन हाईवे बनाएगी हरियाणा सरकार, 87 करोड़ की लागत से बनने वाली 16 परियोजनाओं का शिलान्यास

रोहतक। हरियाणा सरकार लगातार विकास पथ पर बढ़ रही है। विकास के काम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में सोनीपत में 87 करोड़ की लागतर से बनने वाली 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया गया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत में लोक निर्माण विभाग की करीब 87 करोड़ रुपये की लागत की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 Green Highway will be built along Yamuna from Delhi to Ambala: Deputy Chief Minister

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुधार व मजबूती के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे बेहतरीन सड़क सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों का निर्माण इस प्रकार करवाया जा रहा है कि जिससे गांवों के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों को लेकर उनकी सभी मांगों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से यमुना के साथ अंबाला तक ग्रीन हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रमुख हाईवे मार्ग पर यातायात कम होगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 28 अगस्त को खरखौदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मारुति और सुजुकी प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि 800 एकड़ में मारुति व 100 एकड़ में सुजुकी अपने प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगी। इससे देश के विकास के साथ एक्सपोर्ट मार्केट को भी बल मिलेगा। गन्नौर के बड़ी में भी रेल कोच फैक्टरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को भी गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं जो ग्लोबल मार्केट से जुड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+