सरकार गौतम रेड्डी के सपनों को साकार करने का हरसंभव प्रयास करेगी- आंध्र सीएम जगन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार आत्मकुर, उदयगिरी और बडवेल निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के लाभ के लिए वेलिगोंडा परियोजना के चरण-2 के कार्यों को चरण-1 के अंतर्गत लाएगी।
हैदराबाद, 29 मार्च। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार आत्मकुर, उदयगिरी और बडवेल निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के लाभ के लिए वेलिगोंडा परियोजना के चरण-2 के कार्यों को चरण-1 के अंतर्गत लाएगी।
नेल्लोर के कनुपार्थीपाडु में आयोजित एक बैठक में मेकापति गौतम रेड्डी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए और गौतम रेड्डी के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए सीएम जगन ने कहा कि उन्हें लग ही नहीं रहा कि गौतम रेड्डी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

सीएम ने गौतम रेड्डी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गौतम रेड्डी जैसे अच्छे इंसान को खोना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे लिए वह हर कदम पर अच्छे साथी थे। मैं गौतम को राजनीति में लाया था। थोड़े ही समय में वह काम के प्रति समर्पण के साथ एक अच्छे नेता के रूप में उभरे।
यह भी पढ़ें: एलजी मनोज सिन्हा पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, चैत्र नवरात्रि को लेकर की व्यवस्थाओं की समीक्षा
उन्होंने कहा कि गौतम रेड्डी ने राज्य में निवेश लाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक राज्य के कल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गौतम ने उद्योग, आईटी और कौशल विकास सहित छह महत्वपूर्ण विभागों का प्रबंधन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूर्व सांसद और गौतम रेड्डी के पिता राजामोहन रेड्डी के अनुरोध के अनुसार मेकापति परिवार के MERITS इंजीनियरिंग कॉलेज को कृषि / बागवानी कॉलेज में बदलने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications