एलजी मनोज सिन्हा पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, चैत्र नवरात्रि को लेकर की व्यवस्थाओं की समीक्षा

एलजी मनोज सिन्हा पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार, चैत्र नवरात्रि को लेकर की व्यवस्थाओं की समीक्षा

जम्मू, 29 मार्च: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मंगलवार को कटड़ा माता वैष्णो देवी के भवन पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने माता के दर्शन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। दर्शन करने के बाद राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगामी चैत्र नवरात्रि के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आपको बता दें कि माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा से लेकर दरबार तक पूरा यात्रा मार्ग सजाया जा रहा है।

Jammu & Kashmir LG Manoj Sinha visited the Mata Vaishno Devi cave shrine in Katra

दरअसल, इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार शनिवार, दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मंगलवार को राज्यपाल मनोज सिन्हा स्वयं वैष्णो देवी दरबार पहुंच गए। मां भगवती के दरबार में हाजरी लगाने के बाद उपराज्यपाल ने प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र पर मां वैष्णो के भक्तों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

साथ ही, राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के विकास और नागरिकों की भलाई के लिए प्रार्थना की। आपको बता दें कि माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से लेकर दरबार तक पूरा यात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सजाया जा रहा है। प्रवेश द्वार व भवन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+