सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए CM मान का ऐलान, पढ़ाई को लेकर मिलेगी ये सुविधा
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों तक लाने के लिए बसें चलाई जाएंगी।
इसके चलते अब स्कूल दूर होने के कारण आने-जाने में परेशानी के कारण विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए 21 करोड़ की राशि जारी की गई है।

आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में लड़कियों के 15 स्कूल और 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस में से कुछ को शामिल किया गया है।
इसे लेकर सीएम मान ने कहा कि स्कूल दूर होने के कारण व बस सेवा न मिलने के कारण खासकर लड़कियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कारण ही कई लड़कियों को पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। इसके चलते सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई न छोड़नी पढ़े और वह आसानी से अपने स्कूल जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications