मंडियों में खरीफ फसल की खरीद को लेकर सरकार तैयार, अब 72 की बजाय 48 घंटों में किसानों के खातों में पेमेंट

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में खरीफ फसल की खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और इसके लिए सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए है। वे चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चंडीगढ़, 01 अक्टूबर: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में खरीफ फसल की खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और इसके लिए सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए है। वे चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को आई फॉर्म कटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में किसानों के खातों में फसल की राशि डाली जाएगी।

दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ऐप भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश से फसल खराबे के लिए 2021 का मुआवजा तीन किस्तों में जारी किया गया है और इस बार हुए फसल खराब की रिपोर्ट जिला अधिकारियों से मांगी जा चुकी है और रिपोर्ट के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि दिवाली के बाद गुरुग्राम ग्लोबल सिटी के लॉन्च की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल सिटी 1,008 एकड़ में बनेगी और इस पर एक लाख करोड़ रूपए तक के निवेश की उम्मीद है। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि निवेशकों के लिए यूएई में दो दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट कार्यक्रम होगा और निवेशकों को ग्लोबल सिटी में निवेश के लिए आकर्षिक किया जाएगा।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि प्रदेश के अब नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा ताकि उन्हें अन्य लोगों की भांति इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति योग्य परिवार को पांच लाख रूपए प्रति वर्ष तक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जाती है और इससे किसी भी समय बीमारी की स्थिति में नम्बरदार लाभ उठा सकेंगे और हरियाणा सरकार के अनुसूची में शामिल अस्पतालों में भी उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का अधिकारियों को निर्देश, कहा-जल्द ठीक करें टूटी सड़कें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+