अब तक 27,042 नौजवानों को दी गईं सरकारी नौकरियां: CM मान
मुख्यमंत्री ने नगर भवन में समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा,‘खाली हाथ शैतान की कार्यशाला है, इसलिए हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य में अब तक 27,042 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 219 क्लर्कों और 26 नौजवानों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी के पत्र सौंपे जिससे राज्य सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 27,042 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने नगर भवन में समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा,'खाली हाथ शैतान की कार्यशाला है, इसलिए हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले ताकि वे सामाजिक खतरों के शिकार न हों।' उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के मात्र एक वर्ष के भीतर अब तक 27,042 सरकारी नौकरी युवाओं को दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications