बेटियों को हर क्षेत्र में बढ़ावा दे रही सरकार : अनुराग ठाकुर

नाहन (सिरमौर), 09 मई: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने माजरा में छह करोड़ से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ के शिलान्यास अवसर पर कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के सरकार प्रयासरत है। खेल के क्षेत्र में भी हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

Government is promoting daughters in every field says Anurag Thakur

इससे पूर्व कालाअंब से माजरा के बीच करीब आधा दर्जन जगहों पर भी केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने कोलर से माजरा तक बाइक रैली भी निकाली। केंद्रीय मंत्री के सिरमौर आगमन पर हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग राजेश शमा, भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

मंच पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ ली सेल्फी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ एक सेल्फी भी ली। इस बीच वह मंच से उतरकर युवा कार्यकर्ताओं के बीच भी बैठे, जहां 20 से 25 सेकंड बिताने के बाद वह दोबारा मंच पर विराजमान हुए। इस बीच भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आया। युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+