Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में आएगा ढ़ाई हजार करोड़ से ज्‍यादा का निवेश, CM मान बोले- हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाबी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए नया ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि, टाटा स्टील कंपनी के साथ हमारी सरकार ने पंजाब में प्लांट लगाने के लिए समझौता साइन किया है। इसके फलस्‍वरूप युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि, सरकार और टाटा स्टील कंपनी के बीच यह समझौता हो चुका है।

Good news for Punjabis, CM bhagwant Mann says- our youth will get employment

बता दें कि, आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई थी। उस बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पंजाबियों से अपनी खुशी साझा की। सी.एम. मान ने ट्वीट में लिखा," पंजाबियों के साथ एक खुशखबरी सांझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्लांट लगाने के लिए उनकी सरकार और टाटा स्टील कंपनी के बीच समझौता हो चुका है।"

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा, "इससे राज्य में 2600 करोड़ का निवेश होगा और इसके साथ हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा।" इसके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा-"सच्चियां नीयतां नूं मुरादां" हैं... पंजाब में फिर से कंपनियां आनी शुरू हो गई हैं।"

Good news for Punjabis, CM bhagwant Mann says- our youth will get employment

इससे पहले पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि, हमारी सरकार भ्रष्‍टाचारियों पर कार्रवाई कराती रहेगी। उन्‍होंने पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की ग‍िरफ्तारी पर कहा क‍ि, कानून अपना काम कर रहा है. पंजाब व‍िधानसभा चुनावों से पहले हमने कहा था क‍ि जिसने पंजाब लूटा, उनसे हिसाब लिया जाएगा. यह गिरफ्तारी उनका हिसाब है. जिसके खिलाफ सबूत आता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि, आशु जब मंत्री थे तब उनका अहंकार नजर आता था। सीएम मान का कहना है क‍ि मंत्री रहते अफसरों से क‍िस तरह से बोलते थे, यह सब जानते हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि वह चंडीगढ़ आकर कहते थे, हमें पकड़ लो, अब पकड़ लिया. नई भर्तियां आ रही हैं. कच्चे मुलाजमो को पक्का किया जा रहा है. भर्ती मे कोई रिश्तेदारी नहीं, कोई पैसा नहीं चल रहा है.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+