पंजाब के लिए विश्‍व बैंक से खुशखबरी, सरकार को मिलेंगे 150 मिलियन डॉलर

चंडीगढ़। पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विश्व बैंक ने पंजाब को अपने वित्तीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए सहायता की घोषणा की है। विश्व बैंक ने पंजाब को वित्तीय सहायता के लिए 150 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

Good news for Punjab, World Bank provides 150 million dollars

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि हमारी सरकार पंजाब की आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियां जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बजट के जरिए 2 चरणों में काम किया जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि पहले चरण में नगर निगमों को ग्रांट व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके अलावा अमृतसर और लुधियाना शहरों की जलापूर्ति पर भी काम किया जाएगा।
गौरतलब है कि यह कर्ज विश्व बैंक की ओर से 15 साल के लिए दिया गया है, जिसमें 6 महीने की छूट भी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+