GTA की डेट्रॉइट में संपन्न हुई वैश्विक बैठक, तेलंगाना सरकार के साथ कई योजनाओं पर काम करने का लिया गया निर्णय
Global Telangana Association: ग्लोबल तेलंगाना एसोसिएशन (जीटीए) की बैठक डेट्रॉइड में संपन्न हुई। जीटीए की उद्घाटन बोर्ड बैठक में तेलंगाना सरकार और गैर सरकारी संगठनों के साथ कई प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का निर्णय लिया गया। इसमें हेल्थ, एजुकेशन, रोजगार, व्यापार क्षेत्र और आप्रवासन संबंधी प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा।

नोट- फोटो जीटीए से ली गई है।
डेट्रॉइट में आयोजित इस बोर्ड बैठक में सदस्यों ने तेलंगाना समुदया से जुड़े कई मुद्दों और की गई पहलों पर चर्चा की। इसके अलावा तेलंगाना में शुरू की जाने वाली नई पहलों में दुनिया भर के तेलंगाना समुदाय के लोगों को शामिल करने का निर्णय गया।
10 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की
इस बैठक में जीटीए कार्यकारी समिति, न्यासी बोर्ड और पूरे अमेरिका से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने विचार मंथन सत्र में सहभागिता की। इस बैठक में ये भी ऐलान किया गया कि GTA की अगली वैश्विक बैठक वर्ष 2024 जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी।
जीटीए में 10 हजार से अधिक सदस्य और वॉलेंटियर हैं
जीटीए यूएसए अध्यक्ष प्रवीण केसी रेड्डी इस बैठक में कहा कि जीटीए बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहा है और संगठन में लोगों की सदस्यता बढ़ रही है। उन्होंने बताया नए संगठन में 10 हजार से अधिक सदस्य और वॉलेंटियर शामिल है। इसके साथ ही रेड्डी ने कहा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में तेलंगान समुदायों को मजबूत करने के लिए शामिल किया जा रहा है जिसके बाद संगठन में सदस्यों और वॉलेंटियर्स की संख्या बढ़ जाएगी।
जीटीएम में 50 से अधिक जुड़े हैं देश
वहीं जीटीए के अध्यक्ष विश्वेश्वर कलवाला ने बताया कि 2022 में जीटीए की भारत और अमेरिका में औपचारिक स्थापना हुई जिसके पहले जीटीए की 50 से अधिक देशों में मौजूद है। जबकि लक्ष्य बोर्ड के कार्यकाल में 100 का आंकड़ा छूने का है । वहीं वैश्विक चैप्टर इंडिया में सिटी लेबल पर जीटीए यूनिट के साथ काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications