जगन को एक और मौका देना मतलब बिजली के नंगे तार को छूना है: चंद्रबाबू नायडू

टीडीपी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जगन मोहन रेड्डी को एक और मौका देना बिजली के नंगे तार को छूने के समान है।

हैदराबाद, 9 अक्टूबर। टीडीपी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जगन मोहन रेड्डी को एक और मौका देना बिजली के नंगे तार को छूने के समान है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनावों के दौरान जनता से कहा था कि रेड्डी को मुख्यमंत्री चुने जाने के गंभीर परिणाम होंगे, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। कनिगिरी विधानसभा क्षेत्र के वाईसीपी नेताओं के बड़ी संख्या में टीडीपी में शामिल होने के बाद नायडू पार्टी कैडर को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बचपन में मैंने एक सनकी तुगलक के बारे में सुना था और अब सनकी जगन को देख रहा हूं। तुगलक ने बालों पर टैक्स लगाया था और जगन ने कचरे पर लगाया है।

 Chandrababu Naidu

नायडू ने कहा कि वह सबसे लंबे समय तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता रहे हैं और अब उन्हें किसी पोस्ट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जगन के विनाशकारी शासन और एकतरफा नीतियों दो देखते हुए उन्हें केवल युवा पीढ़ी के भविश्य की चिंता है। राज्य में बड़े पैमाने पर हेरोइन तस्करी को लेकर नायडू ने आरोप लगाया कि यह केवल उच्च अधिकारियों के समर्थन से हो रहा है। उन्होंने सवाल दागा कि अफगानिस्तान से हेरोइन सीझे ताडेपल्ली कैसे आ सकती है। उन्होंने कहा कि जगन ने कहा था कि सरकार में आते ही शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, लेकिन वे भविष्य में शराब से होने वाली अनुमानित आय पर कर्ज ले रहे हैं। उन्होंने जगन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अगले 25 सालों तक शराब बेचते रहें क्योंकि आपको लिए हुए कर्ज को वापस भी देना है।

यह भी पढ़ें: सेक्स के दौरान पार्टनर से पूछे बिना कंडोम उतारा तो मिलेगी कड़ी सजा

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार आय से अधिक कर्ज ले रही है जो कि राज्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे वाईसीपी नेताओं ने टीडीपी ज्वॉइन की ऐसे ही जनता को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए टीडीपी को सत्ता में लाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+