'गहलोत की योजनाओं की विदेशों में भी चर्चा, इस बार इतिहास रचेगी कांग्रेस', खेल राज्यमंत्री का बड़ा बयान
बूंदी से चुनाव लड़ने के सवाल पर मंत्री चांदना ने कहा कि अभी तो हिंडोली-नैनवां का कर्ज चुकाना है। कई सालों के बाद सरकार में जनता को मंत्री मिला है।

Ashok Gehlot : खेल राज्यमंत्री अशोक चादना ने कहा कि 'भाजपा में मुख्यमंत्री बनने की होड़ चल रही है। सभी अपने-अपने तरीके से दिल्ली में दावे ठोक रहे हैं। वर्तमान में भाजपा के 12 से 14 गुट बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव तक यह संख्या 20 तक पहुंच जाएगी, जबकि कांग्रेस सरकार में कोई गुटबाजी नहीं है, सब पूरी तरह से एकजुट हैं। इस बार कांग्रेस राजस्थान में इतिहास रचेगी और हर बार सरकार बदलने का रिकॉर्ड तोड़ेगी, क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं की देश-विदेशों में सराहना की जा रही है।'
सीएम ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है
चांदना ने शनिवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में बजट को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 'इस बार के बजट की चर्चा पूरे देशभर में है। सीएम ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। चांदना ने बस स्टैंड के सवाल पर कहा कि बूंदी बस स्टैंड की पीड़ा मुझे भी है। जिला मुख्यालय होने के नाते लोगों की भी डिमांड है की बस स्टैंड के हाल सुधरें। यह मेरे ऊपर कर्ज है, इसका कर्ज जरूर चुकांऊगा।'
अभी हमारे पास आठ महीने का कार्यकाल शेष
'हालांकि उस विभाग का मंत्री नहीं हूं, फिर भी मेरी जन्म भूमि होने के नाते बस स्टैंड के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए 'आग्रह करूंगा कि कुछ कर देंगे तो हमारा कार्यकाल भी याद रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभी हमारे पास आठ महीने का कार्यकाल शेष है।इस बार के अलावा पिछले दो सालों का बजट हर किसी के लिए चर्चा बना रहा है। तीन साल के कार्यकाल का निष्कर्ष बजट के माध्यम से देखना चाहता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications