चंडीगढ़ में जल्द ही होगा हरियाणा विधानसभा की नई बिल्डिंग का शिलान्यास

चंडीगढ़, 4 जून। चंडीगढ़ में जल्द हरियाणा विधानसभा की नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया जा सकता है। इसके लिए तीन जगहों में से एक को चुनने का विचार चल रहा है। इनमें रेलवे चौक से आईटी पार्क की तरफ जाते वक्त मुख्य सड़क से दाएं तरफ की जमीन, मध्य मार्ग पर कलाग्राम के सामने मनीमाजरा की तरफ खाली जमीन और राजीव गांधी आईटी पार्क के पास खाली पड़ी जमीन शामिल है।

Foundation stone of new building of Haryana legislative assembly will be laid soon

गौरतलब है कि केंद्र की दखल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन हरियाणा को मौजूदा बिल्डिंग के अलावा एक अलग विधानसभा बिल्डिंग के लिए जमीन देने को राजी हो गया है। शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उपरोक्त तीनों स्थानों का दौरा करेंगे। इनके साथ हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

हरियाणा ने लगभग 9 महीने पूर्व अपने नए विधानसभा परिसर के लिए केंद्र सरकार से 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री खट्‌टर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2026 के प्रस्तावित परिसीमन में हरियाणा में विधायकों की संख्या 126 हो सकती है। हरियाणा के 55 साल में अभी तक उसे विधानसभा की इमारत के बंटवारे के अनुसार तय हिस्सा नहीं मिला है। हरियाणा विधानसभा के बड़े हिस्से पर पंजाब ने अवैध कब्जा किया हुआ है।

वहीं कहा गया था कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय में करीब 350 कर्मचारी सेवारत हैं, लेकिन इनके बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। विधानसभा में एक कमरे में तीन से चार शाखाओं को समायोजित किया गया है और कुछ कमरों में केबिन बनाकर 7-7 प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हरियाणा विधानसभा के मौजूदा भवन के अलावा एक नई बिल्डिंग बनाने के लिए पर्याप्त जगह आवंटित करना जरूरी हो गया है। कम से कम 10 एकड़ भूमि नए हरियाणा विधानसभा परिसर के लिए उपलब्ध करवाए जाने की मांग की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+