पंजाब में बढ़ा AAP का कुनबा, SAD के पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने जॉइन की आम आदमी पार्टी
पंजाब में आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। शिअद के पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने 'आप' जॉइन कर ली।

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के पूर्व विधायक जगबीर बराड़ रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हो गए। जनवरी में जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी (76) का निधन हो गया था जिसके बाद सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव से पहले बराड़ 'आप' में शामिल हुए हैं। यह उपचुनाव सत्तारूढ़ 'आप' के लिए अग्निपरीक्षा होगा, जो पिछले साल पंजाब में सत्ता में आने के बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव हार गई थी। जालंधर उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
'आप' के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने ट्वीट किया, 'जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ (Jagbir Brar) के शिअद (SAD) छोड़कर आम आदमी पार्टी में आने से पार्टी को फायदा होगा। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप में शामिल हो गए हैं।' बराड़ पहली बार 2007 में अकाली दल के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में वह मनप्रीत सिंह बादल द्वारा गठित 'पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब' में शामिल हो गए। इसके बाद, उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनावों में जालंधर छावनी सीट पर परगट सिंह से हार गए थे, जिन्होंने अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। साल 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, बराड़ कांग्रेस छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में लौट गए।
जालंधर उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को ये बड़ा है। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ अपने साथियों और समर्थकों के साथ अकाली दल को अलविदा कह दिया। पिछले हफ्ते रविवार को जगबीर बराड़ मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उनके पार्टी में शामिल होने से आप को जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications