Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आज दिल्ली दौरे पर पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, अमित शाह और JP नड्डा से भेंट, किन मुद्दों पर होगी बात

नई दिल्‍ली। पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलेंगे। इस दौरान कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) को भाजपा में मर्ज करने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा भाजपा पंजाब में जल्द संगठन में फेरबदल करने जा रही है। इस पर भी कैप्टन से बातचीत हो सकती है।

Former Punjab CM Captain Amarinder Singh Delhi today, meet Union Home Minister Amit Shah and BJP National President JP Nadda

कैप्टन ने कुछ दिन पहले ही PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। भाजपा 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर भी पंजाब को गंभीरता से ले रही है। अगर पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय हो जाता है तो उन्हें पंजाब भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कैप्टन का पंजाब में 3 दशक से ज्यादा का सियासी करियर है। वह कांग्रेस का संगठन संभाल चुके हैं। 2 बार कांग्रेस को सत्ता में लाए। फिर 2 बार मुख्यमंत्री भी बने। भाजपा कैप्टन के इसी अनुभव का फायदा उठा पंजाब में पैठ बनाने की कोशिश करेगी।

खासकर, कैप्टन सीधे भाजपा में चले जाते हैं तो पंजाब में वह पार्टी का बड़ा सिख चेहरा हो सकते हैं। जिसकी कमी भाजपा को लगातार खल रही है। कैप्टन को कांग्रेस ने पंजाब विस चुनाव से 3 महीने पहले कुर्सी से हटा दिया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। अपनी पार्टी बना भाजपा से गठजोड़ कर लिया। मगर, विस चुनाव में भाजपा सिर्फ 2 ही सीटें जीत सकी। कैप्टन खुद भी पटियाला सीट हार गए। उनका कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कैप्टन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज की उनकी मीटिंग दौरान उनकी पार्टी के भाजपा में विलय होने पर चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा में कैप्टन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि, कल ही यह खबर आई थी कि, पंजाब के पूर्व सी.एम. और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह 9 सितंबर को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+