रीवा से BJP के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल बीआरएस में शामिल, सीएम केसीआर ने दिलाई सदस्यता

केसीआर मिशन 2024 पर हैं और अलग-अलग राज्यों में बीआरएस का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

telangana

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने की कोशिश में हैं। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी यहां रास्ता तलाश रही है।

पार्टी को यहां सभी वर्गों के लोगों से समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल ने बीआरएस जॉइन कर लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष केसीआर ने खुद पार्टी में उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि केसीआर मिशन 2024 पर हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से भारत राष्ट्र समिति कर दिया। पार्टी दूसरे राज्यों में पहुंचने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने दिल्ली में भी एक कार्यालय स्थापित कर रखा है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक नरेश सिंह गुर्जर, समावादी पार्टी के पूर्व विधायक धईरेंद्र सिंह बीआरएस में शामिल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+