पूर्व बीजेपी विधायक अरुण नारंग ने थामा AAP का दामन, सीएम मान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

पंजाब की अबोहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने बुधवार 20 सितंबर को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अरुण नारंग को आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अरुण नारंग के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी पंजाब के ऑफिशियल एक्स हैंडल से दी गई है। साथ ही तस्वीर भी शेयर की है। आप पंजाब ने इस बाबत ट्वीट करते हुए लिखा, पंजाब में लगातार बढ़ रहा AAP का परिवार।

Punjab CM Bhagwant Mann

ट्वीट में आगे लिखा कि मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अबोहर से पूर्व BJP विधायक अरुण नारंग ने CM भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

अरुण नारंग ने साल 2017 में राज्य में हुए चुनावों में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराकर अबोहर विधानसभा सीट जीती थी। लेकिन, अब वह सुनील जाखड़ को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने से खफा चल रहे थे।

बता दें कि जाखड़ और नारंग दोनों ही अबोहर से ताल्लुक रखते हैं। उल्लेखनीय है कि जब बीजेपी ने सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था उसके बाद अरुण नारंग ने पार्टी पर पुराने लोगों की अवहेलना करने और उनका सम्मान न करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व विधायक अरुण नारंग ने उस वक्त कहा था कि, पार्टी में उन्हें कमान दी जाए जो 40-50 साल से काम कर रहे हैं। लेकिन पार्टी ने पुराने वर्कर्स की अवहेलना की है, उन्हें सम्मान नहीं दिया। जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान पार्टी के लिए झेला और उसके लिए काम किया।

अरुण नारंग ने कहा था कि पंजाब में बीजेपी पुरानी लीडरशिप नहीं बची। वह पार्टी के किसी पद पर नहीं रहेंगे लेकिन देश, पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लिए काम करते रहेंगे। हालांकि अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+