तेलंगाना सरकार की दूरदर्शिता की चलते मूसलाधार बारिश के बावजूद राज्‍य को बड़े नुकसान से बचाया गया

तेलंगाना के सड़क और भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने कहा राज्‍य सरकार की दूरदर्शिता के चलते प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ा नुकसान टालने में मदद मिली। ये जानकारी गुरुवार को राज्य विधान परिषद में दी। मंत्री ने कहा बचाव के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

vemula prashanth reddy

मंत्री प्रशांत रेड्डी ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बाद तेलंगाना में आई बाढ़ से 139 गांव प्रभावित हुए हैं और 27,063 लोगों को 7,870 घरों से 157 आश्रयों में ले जाए गए। मंत्री वेमुला ने कहा कि एक दिन में 65 सेमी की रिकॉर्ड बारिश के बावजूद राज्य सरकार ने लोगों को आवश्यक राहत प्रदान की।

परिषद में मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार बारिश और बाढ़ के कारण राज्‍य के किसानों की फसल को जो नुकसान का सामना करने वाले किसानों को हमारी सरकार सहायता प्रदान करेगी।

तेलंगाना मंत्री प्रशांत रेड्डी ने बताया कि इस साल जुलाई में 66 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के जयशंकर-भूपालपल्ली, हनमाकोंडा, वारंगल, करीमनगर, महबुबाबाद, मुलुगु, जगतियाल, निर्मल, निज़ामाबाद और पेद्दापल्ली जिलों के कुछ हिस्सों में वार्षिक वर्षा का 50 प्रतिशत प्राप्त हुआ।

मंत्री ने कहा तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के अलावा मंत्रियों और अधिकारियों ने बाढ़ पर बराबर पैनी नजर रखी जिसके कारण प्रदेश को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इसके साथ ही उन्‍होंने बाढ़ और बारिश में पुलिस, राजस्व, सिंचाई, बिजली, आर एंड बी और पंचायत राज विभागों के अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। ये वो लोग थे जिन्‍होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर युद्ध स्तर लोगों की मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+