पंजाब के हवाई अड्डे पर जब्त की गई करोड़ों की विदेशी मुद्रा, कई शहरों में छापेमारी

punjab latest news: डायरैक्टोरेट आफ रैवेन्यू इंटेलिजेंस (डी.आर.आई) जोनल यूनिट लुधियाना को एक बड़ी सफलता मिली है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने पंजाब के हवाई अड्डों के माध्यम से विदेशी मुद्रा की तस्करी के दो महत्वपूर्ण प्रयासों को विफल कर दिया है। इन दोनों आप्रेशनों में विभाग ने 1.52 करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की है, जबकि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Foreign currency seized at the airports Of Punjab, Govt took action

डी.आर.आई. विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि यूनिट ने 12 नवंबर को अमृतसर हवाई अड्डे पर एक बड़ा अभियान चलाया। दुबई जा रहे एक कपल (जोड़े) को हवाई अड्डे के टर्मिनल के अंदर से 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों द्वारा तलाशी लेने पर 1.08 करोड़ मूल्य की विदेशी मुद्रा उनके कब्जे से बरामद की गई, जिसे विशेष रूप से बनाए गए, छेदों में छुपाया गया था। "दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसके तत्पश्चात उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद इंटेलिजेंस एक्शन में आया और उसी दिन डीआरआई द्वारा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अन्य ऑपरेशन किया। इस कार्रवाई में दुबई जाने वाले एक अन्य यात्री से 44 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बरामदगी में एकत्र किए गए जानकारी का विश्लेषण करने के बाद डीआरआई टीम को पंजाब से विदेशी मुद्रा की तस्करी में एक संगठित गिरोह की संलिप्तता के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिसका नेटवर्क लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और कुछ अन्य शहरों में फैला हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की संभावनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+