हरियाणा में 75 जगह होगा ध्वजारोहण समारोह ,CM फतेहाबाद में फहराएंगे तिरंगा
आजादी के अमृत महोत्सवकाल में हरियाणा में 15 अगस्त को स्वतत्रंता दिवस पर हर्षोल्लास, जोश और उत्साह एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस दिन रोहतक में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे। इसी दिन सांयकाल को यहां हरियाणा राज भवन में एट होम कार्यक्रम होगा।

समारोह कार्यक्रमों के तहत उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता-पंचकूला, गृह मंत्री अनिल विज-थानेसर, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल-करनाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा-नूंह, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह-भिवानी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल-सोनीपत, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल-अम्बाला सिटी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता-कैथल तथा विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली-जींद में तिरंगा फहराएंगे।
प्रवक्ता के अनुसार इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा-पानीपत, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव-झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश-ढांडा गुरुग्राम, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक-जगाधरी और मुद्रण तथा लेखन सामग्री राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह-फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर-पलवल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह-रेवाड़ी, सांसद कार्तिकेय शर्मा-अम्बाला कैंट, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह-चरखी दादरी, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डी. पी. वत्स- टोहाना, बृजेंद्र सिंह-हांसी, अरविंद शर्मा-बहादुरगढ़, नायब सैनी-शाहबाद, कृष्ण लाल पंवार-नारनौल, संजय भाटिया- समालखा, रामचंद्र जांगड़ा-महम, सुनीता दुग्गल-सिरसा और रमेश चंद्र कौशिक-गोहाना में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रवक्ता के अनुसार विधायक असीम गोयल-नारायणगढ़, रणधीर सिंह गोलन-बराड़ा, सोमबीर सांगवान-तोशाम, बिशम्बर सिंह बाल्मिकी-बवानी खेड़ा, विनोद भ्याना-सिवानी, घनश्याम सररफ-लोहारू, दीपक मंगला-बड़खल, सीमा त्रिखा- बल्लभगढ़, दूड़ा राम-रतिया, नरेंद्र गुप्ता-मानेसर, सत्य प्रकाश जरावता-पटौदी, राजेश नागर-बादशाहपुर, जोगी राम सिहाग- बरवाला, राम कुमार गौतम-नारनौंद, सीताराम यादव-बेरी, सुधीर सिंगला-बादली, कृष्ण लाल मिड्ढा-नरवाना और महिपाल ढांडा जुलाना में ध्वजारोहण करेंगे।
प्रवक्ता के अनुसार अन्य विधायकों में अमरजीत ढांडा-सफीदों, लक्ष्मण नापा-उचाना, विधायक ईश्वर सिंह-गुहला, लीला राम गुर्जर-कलायत, प्रमोद विज-असंध, हरविंद्र कल्याण-घरौंडा, धर्मपाल गोंदर-नीलोखेड़ी, राम कुमार कश्यप-इंद्री, सुभाष सुधा-पिहोवा, रामकरण काला-लाडवा, प्रवीन डागर-महेंद्रगढ़, लक्ष्मण सिंह यादव-कनीना, घनश्याम दास अरोड़ा-कालका, संजय सिंह-बावल, अभय सिंह यादव-नांगल चौधरी, राकेश दौलताबाद-कोसली, निर्मल रानी-सांपला, नैना चौटाला- डबवाली, गोपाल कांडा-कालांवली, नयनपाल रावत-गन्नौर, मोहन लाल बडौली-खरखौदा, राम निवास-बिलासपुर और री जगदीश नायर रादौर में ध्वजारोहण करेंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications