भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिना किसी डर के एंटी क्रप्शन नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत, लोगों से CM भगवंत मान की अपील
लोगों से सीएम भगवंत मान अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिना किसी डर के एंटी क्रप्शन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मार्च, 2022 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो उन्होंने भ्रष्टाचार को आते ही खत्म करने का फैसला किया था। इसके लिए एंटी करप्शन नंबर जारी किया गया था। लोगों को बताया गया कि अगर कोई अधिकारी या पदाधिकारी सरकारी फीस से अधिक पैसे मांगता है तो वह ऑडियो या वीडियो बना कर उसकी शिकायत उस नंबर पर की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि इस नंबर को जारी हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है और अब तक विभिन्न विभागों में 300 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायतें मिली हैं, जो आज जेल में हैं और उनके खिलाफ मामले चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिना किसी डर या आशंका के एंटी क्रप्शन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहते हैं कि पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त हो और लोगों की खून-पसीने कमाई का एक-एक पैसा बचाना उनकी सरकार का वादा और गारंटी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली पार्टी है और उन्होंने पंजाब को भी भ्रष्टाचार मुक्त करना है।












Click it and Unblock the Notifications